Indian Railways New Fine Rules: बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान, महिला कोच में प्रवेश पर 2000 रुपये तक जुर्माना, जानें 7 बड़े बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए जुर्माने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना, धूम्रपान करना, बिना अनुमति सामान बेचना, भीख मांगना, महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में बिना अनुमति चढ़ना और रेलवे की सुविधाओं का गलत इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ सकता है। कई मामलों में मौके पर ही ₹2,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि इन नए नियमों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, ट्रेनों में अनुशासन बनाए रखना और नियमों के उल्लंघन पर सख्ती करना है । इसलिए आपको भी यात्रा शुरू करने से पहले नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका सफर बिना किसी परेशानी और अतिरिक्त खर्च के पूरा हो, तो जान लीजिए रेलवे की वे 7 गलतियां, जिन पर अब पहले से ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है।