Lal Kitab Ke Upay: आर्थिक समस्या से हैं परेशान, तो लाल किताब के इस टोटके से बनेंगे धनवान! - Times Bull
           

Lal Kitab Ke Upay: आर्थिक समस्या से हैं परेशान, तो लाल किताब के इस टोटके से बनेंगे धनवान!

Pritam Santra July 1, 2024

Lal Kitab Ke Upay: हिंदू धर्म में लाल किताब ( Lal Kitab) को एक खास प्रकार का महत्व दिया गया है। जिन्हें लाल किताब के बारे में नहीं पता उन्हें बताते चलें कि ये ज्योतिष पर आधारित है। इस किताब में तरह तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। लाल किताब ( Lal Kitab) के मुताबिक, यदि इन उपायों को अपनाते हैं तो आर्थिक समस्या दूर होती जाती है।

जानिए लाल किताब के से जुड़े इन उपायों के बारे में:

ये रहे लाल किताब के आसान से उपाय ( Lal Kitab Upay):

– आर्थिक समस्या से परेशान हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते हैं तो नौ कन्याओं को नारंगी रंग के रुमाल को दान कर दें। और रोजाना 2 रोटी गौ माता को खिलाकर उनका आशीर्वाद लें। लाल किताब के अनुसार, इस तरह के उपायों को अपनाते हैं तो मां लक्ष्मी जी खुश होती हैं। आर्थिक समस्या से भी मुक्ति मिलती है।

– शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करें और उन्हें लाल चोला चढ़ाएं। इसके अलावा बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। लगातार 11 मंगलवार या शनिवार इस उपाय को अपना लेंगे तो हर तरह की आर्थिक संकट से मुक्ति पा जाएंगे।

– लाल किताब का उपाय करना खासतौर पर मंगलवार, सोमवार और शनिवार को शुभ माना जाता है। इसके अलावा अमावस्या, पूर्णिमा और संक्रांति पर भी इन उपायों को अपना सकते हैं।

– हर दिन गाय या कुत्ते को 2 रोटी खिलाते हैं, तो लाल किताब के अनुसार भगवान शनि देव प्रश्न्न होते हैं।

– पैसों की तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन पूरे घर की साफ सफाई करें और नहा धो कर व्रत रखें। इसके अलावा खुशबू से घर को सुगंधित करें। फिर महा लक्ष्मी जी की पूजा विधि विधान से करें। ध्यान रहे कि पूरे दिन खटाई नहीं खानी है। इसके बाद लक्ष्मी जी के मंदिर कमल के फूलों को साथ लेकर जाना है और 11 कमल के फूलों को लक्ष्मी जी के ऊपर अर्पित कर देना है। इसके बाद पीले रंग की वस्त्रों को किसी गरीब को दान कर देना है।  यदि ये कार्य करेंगे तो धन से जुड़ी हर दिक्कतें दूर हो जाएंगी। साथ ही समय पर काम भी पूरा हो जाएगा।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।