नई दिल्ली: शाम की चाय के साथ कुछ खाने की इच्छा हम सभी की होती है। शाम के वक्त की भूख तेज तो होती ही है लेकिन फिर भी हम सभी इसे इग्नोर कर देते हैं। शाम की भूख पर ध्यान ना देने से हमें गैस जैसी समस्या का सामना करना पड़ जाता है। शाम के वक्त अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने की सोच रहे हैं तो मखाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। हमारे वजन को कम करने में भी यह मदद करता है। तो आइए आपको बताते हैं इस लेख के जरिए मखाना चार्ट कैसे बनाएं।
दही मखाना चाट बनाने के लिए लगने वाला सामान
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मखाना
लाल चटनी
हरी चटनी
घी
नमक
चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर
जीरा पाउडर
हरा धनिया
भुजिया
सेव
दही मखाना चाट बनाने की विधि
दही मखाना चाट बनाने के लिए आपको एक कढ़ाई लेनी है, और उस आपको गर्म करना है। इसके बाद उसमें मखाना रोस्ट करना है। जब मखाने अच्छे से सीक जाएं, तो उन्हें ठंडा होने के लिए रख दे। तब तक आपको एक बर्तन में दही लेना है और उसमें कुछ दाने शक्कर के मिला देने हैं। इसके बाद आपको दही को अच्छे से फेट लेना है। दही को अच्छी तरह से फेटने के बाद, अब क्रिस्पी मखाने को एक बर्तन में निकाल लेना है। अब मखाने के ऊपर दही, खट्टी मीठी चटनी, तीखी चटनी, डाल देना है। और इसी के ऊपर सारे मसाले जैसे चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया और नमक स्वाद अनुसार डालें। इसके बाद चार्ट को और खूबसूरत बनाने के लिए इसे गार्निश करें। गार्निश करने के लिए आप बारिक सेव, अनार के दाने और हरा धनिया उपयोग कर सकते हैं।