नई दिल्ली: आज के समय में बहुत सी बीमारियां आम होती जा रही है जैसे कब्ज। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक दिक्कत है। कब्ज की परेशानी में आपका पेट एक बार में साफ नहीं हो पाता है जिसकी वजह से या तो आपको घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है या बार बार जाना पढ़ता है। ऐसे में क्योंकि आपका पेट अच्छे से साफ नहीं हो पाता तो इसका खराब असर आपके स्वास्थ पर और मन पर पड़ता हैं। जिसकी वजह से आपका काम और परफॉर्मेंस सही से नहीं हो पाता है।
यहीं नहीं अगर आपको कब्ज की परेशानी काफी वक्त से हो रही हैं तो इसकी वजह से आपको बवासीर की समस्या भी हो सकती है। वैसे तो कब्ज जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए मार्केट में कई तरह के टेबलेट भी मिलते हैं। लेकिन इसके निरंतर उपयोग से आपको इससे होने वाली साइड इफेक्ट्स का भी खतरा बना रहता है। इस लेख के जरिए आज आपको हम बताएंगे कि कब्ज जैसी गंभीर बीमारी को किन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर खत्म कर सकते हैं। तो आइए आगे जानते हैं किस घरेलू उपाय को करने से कब्ज जैसी बीमारियां खत्म होंगी।
इन चीजों के घरेलू इस्तेमाल से कब्ज जैसी समस्याओं से पाएंगे निजात
1. दही और अलसी के बीज का पाउडर
जैसा कि हमने अक्सर डॉक्टर और कई हेल्थ एक्सपर्ट से सुना है कि दही हमारे पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। बिफीडोबैक्टीरियम लैक्टिस नामक बैक्टीरिया दही के अंदर मौजूद होता है, जो हमारे पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में अहम रोल निभाता है। दही में अगर हम अलसी के बीज का मिलाकर सेवन करें तो हमारे शरीर को सॉल्युबल फाइबर भरपूर मात्रा में मिलेगी जो कि हमारे मल को नरम करेगा साथ ही इससे आसानी से बाहर निकलने में मदद भी मिलेगी।
2. आंवले का जूस
आंवला एक ऐसा फल है जो कि ना केवल हमारे कब्ज की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा बल्कि इसके अलावा भी कई अनेक परेशानियों से हमें निजात दिलाता है। सुबह सुबह खाली पेट 30 मिलीग्राम आंवले का जूस का पानी के साथ निरंतर रूप से सेवन करने से आपको कब्ज जैसी समस्याओं से आराम मिलेगा।
3. जई का चोकर
सॉल्युबल फाइबर और इनसोल्युबल फाइबर की भरपूर मात्रा जई के चोकर में पाई जाती है। इसके इस्तेमाल से हमें कब्ज से छुटकारा मिलता है साथी ही हमारे इंटेस्टाइन का भी फंक्शन सही तरीके से काम करता है। अगर आप भी इन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो वह आपने रोजाना खानपान में इसको जरूर शामिल करें।
4. दूध और घी का सेवन करें
ब्यूटीरिक एसिड का रिच सोर्स घी को माना जाता है। यह हमारे शरीर के इंटेस्टाइन के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मददगार साबित होता है। जिसके कारण हम अपने शरीर से आसानी से मल को बाहर निकाल सकते हैं। अगर आप भी कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गर्म दूध में एक चम्मच घी को मिलाकर रोजाना पिया करें।
5. हरी सब्जियों का करे सेवन
अगर आप अपने रोजाना खानपान में हरी पत्तियों वाली सब्जियों को शामिल करें तो इससे आपको कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। ब्रोकोली, पालक और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते है। इन सब्जियों में फाइबर, विटामिन सी और फोलेट की मौजूदगी होती है। शरीर में इन पोषक तत्वों से हमारे इंटेस्टाइन को फंक्शन को वर्क करने में आसानी होती है।
6. खूब पानी पिए
हमें बचपन से स्कूल्स में बड़े बुजुर्ग और डॉक्टरों के द्वारा ये बताया गया है कि पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। खासकर अगर आप कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको अधिक से अधिक पानी रोजाना पीना चाहिए। फाइबर से भरे फूड के अलावा पानी का भी सेवन लगातार करते रहे।