नई दिल्ली: सूखी अदरक को सोंठ के नाम से जाना जाता है। अदरक को हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है, बिल्कुल उसी तरह सोंठ को भी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। सोंठ का उपयोग निरंतर रूप से किया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए असरदार साबित होता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। यही कारण है कि इसे हमें गर्मियों में ज्यादातर इस्तेमाल करने से मना किया जाता है।आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड, फैटी एसिड के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सोंठ का सेवन दूध और चाय में मिलाकर करें तो इससे हमारे इम्यूनिटी पावर को काफी बढ़ोतरी मिलती है। सोंठ को दूध के साथ लिया जाए तो हमारे लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इस लेख के जरिए आज हम आपको बताएंगे सोंठ से होने वाले हमारे शरीर को फायदे।
सोंठ हमारे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
1. पेट के लिए है असरदार
सोंठ का लगातार खाना हमारे पेट के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। इसके इस्तेमाल से पेट में होने वाली गैस और अपच जैसी समस्याओं से हमें निजात मिलता है। हमारे पाचन प्रक्रिया को नियंत्रण करने में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन सबके अलावा हमारे अंदर मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है।
2. बूस्ट करता है इम्यूनिटी को
एंटी इंफ्लेमेंटरी और एंटीबायोटिक गुण सोंठ के अंदर मौजूद होते हैं। सोंठ और दूध को मिला कर पिया जाए तो हमारे शरीर की इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाता है। सोंठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें मौसमी बीमारियों से बचने में भी मदद करता है।
3. सिर दर्द से मिलता है आराम
माइग्रेन और सिरदर्द जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सोंठ बेहद लाभदायक साबित होता है। आयरन इत्यादि जैसे पोषक तत्व सोंठ में भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके कारण हमारे शरीर में हो रहे ब्लड सरकुलेशन तेज से बढ़ जाता है। ब्लड सरकुलेशन का सही से काम करने के वजह से हमारे सिर में भी ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंच पाता है। जिससे सिर दर्द, माइग्रेशन जैसी समस्याओं से हमें निजात मिलता है।
4. नियंत्रण में रहता है कोलेस्ट्रॉल
अगर आप नियमित रूप से सोंठ का सेवन करते हैं तो आपके बॉडी में कोलेस्ट्रोल और शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है। सोंठ को हमारे हर्ट के लिए भी बेहद हेल्दी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से हमें हृदय संबंधित रोग होने की संभावनाएं बिल्कुल कम हो जाती है।
5. जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम
अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो सोंठ आपके लिए रामबान का इलाज का काम करेगा। सोंठ को नियमित रूप से खाने से आपको इन दर्द से आराम मिलेगा।
6. हिचकियां का आना होगा बंद
हमने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा जिन्हें खाते, पीते बहुत हिचकियां आती है। इन लोगों के लिए गर्म दूध में सोंठ को मिलाकर इसके ठंडे होने के बाद पीना असरदार साबित होता है। अचानक हिचकी आने वाली बीमारियों से आपको छुटकारा मिल पाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)