नई दिल्ली- 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी दलों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की तैयारी में वहीं दूसरी तरफ समूचा विपक्ष नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने की कोशिश में है। इस बीच इंडिया टीवी डीएनए के ओपिनियन पोल के ताजा आंकड़े सामने आ गए है। ओपिनियन पोल में 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में भाजपा अपने दम पर 70 सीट जीत सकती वहीं इससे ओपिनियन पोल से बहुजन समाज पार्टी के लिए एक अच्छी खबर सामने नहीं आई है।
ओपिनियन पोल के आंकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटों में से 70 भाजपा को अपना दल को दो तो भाजपा को एक सपा को चार आर्य एलटी और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। वहीं इस ओपिनियन पोल के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में मायावती के नेतृत्व वाली बसपा का खाता नहीं खुल जाएगा।
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा का खाता नहीं खुला था इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन किया था। जिसका उन्हें फायदा मिला और उनकी पार्टी को 10 सीटों में जीत हासिल हुई थी। उन्हीं 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में मायावती के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस चुनाव में बसपा ने 402 विधानसभा सीटों में से महज एक सीट पर जीत हासिल हो पाई थी।
उत्तर प्रदेश में भाजपा को 52% वोट मिलने की संभावना है। वहीं सपा को देश परसेंट व्यक्ति को 12 परसेंट और कांग्रेस को 4% वोट मिलने की ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है।
बता दें कि सर्वे के अनुसार एनडीए इस बार भी अपना सुनहरा प्रदर्शन दोबारा दोहरा रही सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन 80 में से 73 सीटें जीतने वाली है। इसमें बीजेपी 70 अनुप्रिया का अपना दल दो ओपी राजभर का एक सीट जीतने का अनुमान वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल समाजवादी 4 कांग्रेस दो आरएलटी 1 सीट जीत सकती वहीं इस लोकसभा चुनाव में बसपा का हाथ खाली रहने वाला है। 2019 में 10 सीट जीतने वाली बसपा के इस बार एक भी वोट के सांसद नहीं दिखाई दे रहे है।