नई दिल्लीः भारत में इन दिनों तेजी से मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, जिसके चलते कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की सर्दी लोगों की आफत बनी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान गिरता जा रहा है। तापमान गिरने के बाद सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
दक्षिणी भारत कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है, जिससे तापमान काफी नीचे गिरता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
- जानिए यहां कैसे करेगा मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और 7 दिसंबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व पर एक दबाव में केंद्रित रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहने और 8 दिसंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने बने रहने की उम्मीद जताई गई है।
- इन इलाकों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, इसके कारण 4-6 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज और हवा के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 7 दिसंबर मध्यरात्रि से उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और दक्षिण तट आंध्र प्रदेश में बारिश शुरू होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज के साथ मूसलाधार बारिस की चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिण आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इतना ही नहीं यूपी, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
वहीं, आईएमडी ने 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में तूफानी मौसम (40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) की उम्मीद जताई है। 7 और 8 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के श्रीलंका तट पर तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं।