Monsoon Forecast : कहीं गिरेंगे ओले तो कहीं गरजेंगे बादल, अगले 3 दिनों तक 7 राज्यों में बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों लगातार मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कुछ राज्यों में बारिश तो कहीं बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। फिलहाल, राजधानी दिल्ली में मौसम काफी अच्छा देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में सुबह से ही खिली हुई धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में अगले 3 दिनों तक के लिए बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

IMD के अनुसार 22 फरवरी से 25 फरवरी तक अभी बारिश का सिलसिला जारी जायेगा। देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आएगा, इस दौरान हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

बिहार के कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 25 फरवरी तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। जबकि, झारखंड के भी कई
क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज किया जा सकता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को भी प्रभावित कर सकता है। 24-27 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

23 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। 23 फरवरी को असम और मेघालय में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

24-27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी देखी जा सकती है। 24 और 25 फरवरी को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में आज तेज हवाओं के साथ उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिम बंगाल में भी आसमान में बादल छाए  रहने की संभावना जताई गई है और इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App