नई दिल्लीः देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं अभी भी चिलचिलाती धूप लोगों का पसीना निकाल रही है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान गिरने से अब सुबह-शाम लोगों को सर्दी सताने लगी है।
सर्दी से बचने के लिए लोग भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को हाईवे पर जाम का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान गिर गया, जहां गर्मी से राहत मिली। पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान काफी नीचे जाता दिख रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, नवंबर महीने में देश के कई इलाकों में दिन और रात के वक्त तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तमाम इलाकों को छोड़कर देश के बाकी इलाकों के लिए है।
इसके सात ही नवंबर में देश के अधिकांश राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही वैसे फिलहाल देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है।
आईएमडी ने3 नवंबर से तमिलनाडु, केरल, माहे और आंतरिक दक्षिण कर्नाटक में बादलों की गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मामूली बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां जमकर बरसेंगे बदरा
आईएमडी के अनुसार, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में बना रहने की उम्मीद है।
इसके साथ ही एक ताजा हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे कुछ समय के लिए पहाड़ों का मौसम का रुख बदलने की संभावना है। इसके चलते दो दिनों तक मौसम एक जैसा रहने की उम्मीद है। इसके आगमन होने के कुछ देर बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है।