नई दिल्लीः देशभर में अब मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण फिर पैर पसारने लगा है, जिससे हवा जहरीली होने लगी है।
कुछ लोग तो आसमान में छाई धुएं की गुबार से बचने के लिए मास्क पहनना शुरू कर दिए हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने लोगों का जीना ही दुश्वार कर दिया है। इतना ही नहीं दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में बारिश की बौछार होने से तापमान काफी नीचे गिर गया।
दिल्ली एनसीआर में में तापमान गिरने से लोगों की कंपकंपी बंधनी शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पुडुचेरी में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 48 घंटे यानी 5 नवंबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर अगले एक हफ्ते तक बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। कराईकल और लक्षद्वीप में भी अगले कुछ दिनों बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। जम्मू कश्मीर के गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबद में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से पूरे पूर्वी और उत्तर भारत में ठंड का स्तर काफी बढ़ सकता है।
दिल्ली में बढ़ी धुंध
आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही ये सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। वहीं, आसमान में छाई धुंध छंटने की संभावना जताई है। यह अगले सप्ताह तक यूं ही बनी रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की उम्मीद जताई है। दिल्ली मं एक्यूआई शनिवार को 321 है। सामान्य से छह गुना अधिक है जो चिंताजनक है।