नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। दिल्ली एनसीआर में तो सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ट्रैफिक जाम हो गए। फर्राटे भरने वाले वाहन भी रेंगते दिखाई दिए, जहां जाम जैसे हालात बन गए।
इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी कड़ाके की सर्दी ने लगों को परेशान कर रखा है, जिससे तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। जनमानस अलाव और हीटर का इस्तेमाल कर समय काटने को मजबूर हैं। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हालात बहुत खराब है, जहां बर्फबारी ने लोगों का जीना ही दुश्वार कर दिया है, जिससे मैदानों में कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
फटाफट यहां जानें कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 20 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। नई दिल्ली में घने से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में 21 जनवरी को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने क स्थिति बनी रहेगी।
Jharkhand: Ranchi-200 and Jamshedpur-500; Haryana: Ambala-200, Hissar-500; Delhi: Safdarjung-500, Palam-1100; Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim: Malda-500; Odisha: Jharsiguda-500; Assam: Tezpur-500; Tripura: Kailashahar-500.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
उत्तर भारत के राज्यों खासकर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। यहां शनिवार सुबह तक और कुछ इलाकों में रात्रि और रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए और अगले 4 दिनों तक कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की उम्मीद जताई गई है।
यूपी के कुछ इलाकों में अगले 3 दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में 23 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे के छाये रहने का अनुमान जताया गया है।
Fog is less denser today over northwest India including Delhi and more denser over Bihar as compared yesterday same time, 0530 HRS IST. @ndmaindia @moesgoi @DDNewslive @airnewsalerts @NHAI_Official pic.twitter.com/S8zlIHwGxM
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 20, 2024
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, 20 जनवरी को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। लखनऊ में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। कोल्ड डे की भी स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। यहां घना कोहरा और गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
इन हिस्सों में होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकात है। इसके साथ ही लक्षद्वीप, दक्षिणी केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय और उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।