नई दिल्लीः उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में अब सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानों हिस्सों का तापमान काफी गिराव दिया है, जिससे सर्द हवा आफत बनी हुई हुई है।
तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई जगह झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिल्ली व एनसीआर के आसपास इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब होता जा रहा है। जहरीली हवा से बचाव के लिए लोग भी मुंह पर मास्क लगाना सही समझ रहे हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदल रहा है, जिससे कई इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है। पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब के तमाम इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
यहां होगी जमकर बारिश
आईएमडी के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के हिस्सों में आगामी 24 घंटे तक मामूली तो कहीं बिजली की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पूर्वी तेलंगाना और ओडिशा के तमाम हिस्सों में मध्यम के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, झारखंड के तमाम इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में मामूली बारिश देखने को मल सकती है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। 10 से 14 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, 12 से 14 दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद बनी हुई है।