नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आज आसमान से आग बरसी, जिसके चलते कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्वोत्तर हिस्सों में मंगलवार दो तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल, जिससे मौसम थोड़ी देर के लिए सुहावना जरूरी हुआ।
दक्षिण भारत के कइ इलाकों में बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट की गई , जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर पश्रिमी हिस्सों में गर्मी हवा ने एक बार फिर घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में आज हल्की बारिश के चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां 28 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी हल्की कमी दर्ज की जाने की संभावना है।
यूपी के मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 तो अधिकत 41 डिग्री तापमान दर्ज किया जाने की उम्मीद है। लखनऊ में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। लखनऊ में 24 मई से बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ ही, तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज बादल छाए रहने की उम्मीद है। 24 मई से गाजियाबाद में भी बारिश जारी रह सकती है।
इन राज्यों में होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा के दक्षिणी तट में तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक के तमाम इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है।
इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश देखने को मिलेगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर में कई जगह भारी बारिश देखने को मिल सकती है।