नई दिल्ली: भैया अब तो गर्मी कपड़े अलमारी और संदूक से निकाल ही लें, क्योंकि सर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों की ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान गिरने से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे राहगीरों की चाल धीमी पड़ गई। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान काफी नीचे खिसक गया है, जिससे सर्दी बढ़ गई है।
इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। दक्षिण राज्यों के तमाम हिस्सों में बिजली की चमक के साथ बारिश होने से तापमान काफी गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने चेतावनी जारी कर दी है।
यहां बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप
आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के साथ झमाझम सर्दी बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी है। दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब के अदिकांश हिस्सों में तापमान काफी गिर सकता है।
इसके साथ ही उत्तर-पूर्व राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तो अधिकतम 27 डिग्री तक दर्ज किया सकता है।
इसके साथ ही यहां कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहने की संभावना है।
इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश
आईएमडी के मुताबिक, त्रिपुरा में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं यहां बिजली भी गिर सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और केरल में हल्की से तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। ओडिशा के उत्तरी तट और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां तेज हवा का दौर भी जारी रह सकता है।