नई दिल्ली: भारत के अधिकतर राज्यों में अब सर्दी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, जिससे हर कोई काफी परेशान होता दिख रहा है। देस की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
इतना ही नहीं हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए, जिससे वाहन रेंगते दिखाई दिए। रिहायशी इलाकों में वाहनों चालकों को इंडीकेटर जलाने पड़े। उत्तराखंड के कई हिस्सों में सुबह-सुबह बर्फबारी होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों की कंपकंपी बंध गई।
दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने से जलजमाव हो गया, जहां दिक्कतें हुई। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज काफी बदलता जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, 17 नवंबर को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके सात ही शहर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं आगामी दिनों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 16 तो मैक्सिमम 30 डिग्री तक दर्ज किए जाने की संभावना है। लखनऊ में कोहासे की उम्मीद बनी हुई है। दिल्ली एनसीआर में शामिल गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय में यहां घना कोहरा भी छाया रहने की उम्मीद बनी हुई है।
इन हिस्सों में जमकर होगी तेज बारिश
आईए्मडी के अनुसार, तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में मामूली से मध्यम बारिश के साथ दो स्थानों पर झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
इसके अलावा केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और दक्षिण असम के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।