नई दिल्लीः भारत के कई इलाकों में गिरते तापमान के बीच मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदल रहा है, जिससे कहीं सर्दी हवा तो कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने तो जीना ही हराम कर दिया है, जिससे कई मार्ग बाधित हैं। इतना ही नहीं माइनस में तापमान सक्रिय रहने से झीले भी बर्फ के ठुकड़ों में जम गई है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह बादल दिखे, जैसे ही दिन चढ़ता गया तो तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। पश्चिमी यूपी में आज सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बाद धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इसे भी पढ़ेंः Pancard धारकों को लगा करारा झटका! जल्द नहीं कराया यह काम तो जाना होगा जेल
सिर्फ 25 हजार में खरीदें Hero Splendor बाइक, जानें कहां मिल रहा है ये ऑफर
- जानिए यहां के मौसम का ताजा अपडेट
आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में इन दिनों तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ से 29 जनवरी यानी रविवार को कई हिस्सों में धीमी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है।
वहीं, वर्षा होने से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां शुक्रवार (27 जनवरी) का न्यूनतम ताप 9 डिग्री और अधिकतम तपमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था।
इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है। इस बीच, 29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। 28 और 29 जनवरी को राजस्थान में और 29 जनवरी को दिल्ली में भी इसी तरह की मौसम की स्थिति रहने वाली है। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही धूप निकलने की चेतावनी जारी की गई है।
- यहां होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 29 जनवरी तक राजस्थान के तमाम इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। 29 और 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की उम्मीद है।
आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों में आज 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरवाट दर्ज की जा सकीत है। इसके बाद दो दिनों के दौरान तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
यहां फिर गिरेगा तापमान होगी शीतलहर
मौसम विभाग ने 28 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना जताई है। आगामी अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि इन इन दिनों पश्चिमी यूपी के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में तो धूप खिली हुई है।