नई दिल्लीः देशभर में अब मौसम का मिजाज तेजी से मिजाज बदलता दिख रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों मेंआज दिनभर धूप खिली रही, जिससे तापमान काफी बढ़ गया। इसके बाद भीषण गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया।
उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने से तापमान काफी नीचे खिसक गया, सुबह यहां बर्फबारी भी देखने को मिली। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन हिस्सों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली दिल्ली और आसपास के हिस्सों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बीते दिन देर शाम आंधी के साथ फुहारें पड़ने से तापमान काफी नीचे गिर गया। आने वाले दिन में अधिकतर राज्यों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली में 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किये जाने की संभावना है। दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बारिश का ये सिलसिला 03 मई तक जारी रहने की संभावना है।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। केरल और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं गए भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके अलावा सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तमाम इलाकों में मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के तमाम इलाकों में छींटे पड़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है।