WEATHER ALERT: प्रचंड गर्मी ने छुड़ाया पसीना, बुजुर्ग-युवा सब छतरी रखें पास, इन हिस्सों में होगी भयंकर बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः उत्तर भारत से लेकर दक्षिणी राज्यों तक भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को रुला दिया है। लगातार तापमान बढ़ने से लोग पसीने से सराबोर हो रहे हैं, जिससे हर कोई काफी परेशान है। हिमालयन हिस्सों में अभी भी सुबह-शाम बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में लगातार तापमान बढ़ने से लोगों का जीना हराम हो गया।

धूप से बचने के लिए लोग छतरी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी अब तापमान चढ़ने से लगातार गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। देश के कुछ इलाकों में देर रात बारिश जरूरी देखने को मिली जिससे गर्मी का स्तर कम हुआ। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इन इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जगहजगह बर्फबारी दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान गिर सकता है। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। अभी भी हालात ऐसे की हैं कि सभी पहाड़ बर्फ की चादर से ढके नजर आ रहे हैं।

आईएमडी के अनुसार, आगामी 2 दिन में पश्चिमी हिमालय की कई स्थानों पर हल्की से मीडियम बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।

विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और साउथ ओडिशा के कई इलाकों में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही पंजाब के उत्तरी इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। दिल्ली में ह्यूमिडिटी का स्तर 51 फीसदी रहा। इसके अलावा झारखंड के 11 जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी कर दी गई है।

11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा सकता है। धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और खरसावां में तेज गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App