Weather Alert: रेमल तूफान से खिलौने की तरह टूटे घर और पेड़, अब इन राज्यों में आंधी के साथ होगी भयंकर बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान रेमल इन दिनों आफत बना हुआ है, जिससे और भी तबाही के आसार नजर आ रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा चापमान तटों से टकराया, जहां भारी नुकसान झेलना पड़ा। तूफान इतना तेज है कि खिलौने की तरह इमारतें, पेड़ और खंभे भी उखड़ गए। लकड़ी और बांस के बनाए हुए घर तो बर्बाद हो गए। भारी बारिश से कोलकाता से सटे इलाकों में जलभराव हो गया।

बंगाल के तटीय हिस्सों में अभी भी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने जीना हराम कर दिया है, जहां कई स्थानों पर तापमान 46 डिग्री को पार गया है। दक्षिण भारत में भी गर्मी का सिलसिला जारी है, जिससे बचाव को लोग छाता और गमछा लेकर निकल रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी राज्यों के अलग-अलग स्थानों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के अनुसार, 27 मई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब स्थिति देखने को मिल सकती है।

यहां समुद्र में ऊंची लहरें भी बनने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, मध्य प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 47.6 दर्ज किया जा सकता है।

धूल भरी आंदी की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार, मुतबिक आज दिल्ली में 48 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया जा सकता है। आगामी दिनों में IMD ने भीषण लू क भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोपहर के समय धूल भरी आंधी चलने के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है। दिनभर आसमान साफ रहने के कारण सूरज जोरों पर रहने की उम्मीद है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow