नई दिल्लीः भारत में अब मौसम का मिजाज लगातार रंग बदलता जा रहा है, जिससे कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकं में लगातार बर्फबारी दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में लगातार सर्दी का सितम देखन को मिल रहा है, जिससे हर कोई परेशान होता दिख रहा है। हिमालयन हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे हर जगह बर्फबारी होने से नाले और झीलें जमी हुई है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के तमाम हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआर धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है।
- इन हिस्सों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी ताजा विक्षोभ के कारण फिर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 से 10 फरवरी को बर्फबारी दर्ज की जाने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां 15 फरवरी तक सुहावना मौसम रहने की संभावना बनी हुई है। दिल्ली में 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि 8 फरवरी को लेकर दिल्ली में IMD ने तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं है।
- जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, यूपी में सर्दी का सितम अब कम होता दिख रहा है। तापमान की बात करें तो यहां लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज की जा रही है। हालांकि सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा जरूर दर्ज की जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो पहले ही हल्के कोहरे की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ेंः सरसों तेल के दाम औंधे मुंह हुए धड़ाम, 1 लीटर का रेट सुनकर खुशी से झूम उठेंगे आप
TECNO की शानदार स्मार्चफोन में मिल रहे हैं जबरदस्त फीचर्स, फटाफट चेक करें जानकारी
- इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले दो दिनों में बारिश दर्ज की जा सकती है। स्काईमेट के अनुसार दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में कुछ जगह पर हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है। साथ ही बिहार और पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
- जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 8 फरवरी यानि आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किये जाने की सभावना जताई गई है। देश की राजधानी दिल्ली में आज दिन के समय में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 8 फरवरी को भी तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। दिल्ली में 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किये जाने की उम्मीद है। 15 फरवरी तक दिल्ली में मौसम सुहावना रहने का पूर्वानुमान है।