नई दिल्लीः भारत के कई सूबों में इन दिनों भीषण गर्मी आग बरपा रही है, जिससे तापमान काफी ऊपर चढ़ता जा रहा है। देश की रजाधानी दिल्ली दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ों में भी गर्मी सितम ढा रही है। हालात इतने बदतर है कि पश्चिमी यूपी सहित तमाम जगह तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
बीते दिन उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत भी मिली। दक्षिण भारत के कई इलाकों में देश देर रात गरज के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिन आसान नहीं रहने वाले हैं, क्योंकि जगह-जगह बारिश का दौर देखने को मिलेगा। अगे तीन दिन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिसा के कई इलाकों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में शनिवार को मामूली बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। यहां तापमान भी 37 डिग्री से पार पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही यूपी के कई हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना बताई है। इसके साथ ही खाड़ी से नमी आने के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सिय तक गिरावट रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
यहां गर्मी ढाएगी कहर
आईएमडी के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों में लोग भीषण गर्मी का सामना करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही मुंबई में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही बिहार के कई इलाकों और पश्चिम बंगाल में भी गर्मी सब रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जहां तापमान 41 डिग्री को पार करने की संभावना जताई गई है।