Vastu Tips Lucky Plants: घर में पौधे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से जीवन में तरक्की भी होती है। लेकिन पेड़ – पौधों को लगाने से पहले हमें बहुत सारी बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। हालांकि, इसका फायदा आपको तभी मिलेगा, जब इसको सही दिशा में लगाया जाये।
ये तो हम सभी को पता है कि घर में तुलसी और मनी प्लांट के पौधे को लगाना बहुत ही शुभ माना गया है, लेकिन इनको अगर सही दिशा में ना लगाया जाये तो इसका हमारे जीवन के ऊपर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे पौधे के बारे में जिनको घर में सही तरीके से सही दिशा में लगाकर आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। तो आईये डालते हैं एक नजर।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ये भी पढ़ें- Hot Video: Sunita Baby ने स्टेज पर सुनीता बेबी ने लचकाई कमरिया, बड़े बुजुर्गों का हुआ फिसला दिल
लॉन्च से पहले ओप्पो के इस धांसू 5जी फोन की गदर, देखें पहली बार सामने आई खूबियां
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को हिन्दू धर्म में बहुत ही अच्छा बताया गया है। इसका पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि लेकर आता है। वास्तु की माने तो तुलसी के पौधे को हमेशा पूरब, उत्तर या पूर्व-उत्तर में लगाना चाहिए। यदि आप भी तुलसी का पौधा अपने घर में लगा रहे हैं तो कभी भी गलती से भी दक्षिण दिशा में ना लगाएं। गलत दिशा में लगाने से घर की आर्थिक हालात अच्छी होने के बजाये और भी अधिक खराब हो जाती है।
शमी का पौधा
शास्त्रों में शमी के पौधे को बेहद ही अच्छा और शुभ बताया गया है। इसका पौधा भगवान शिव का प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को कभी भी गलती से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। गलत दिशा में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है, इसके अलावा आपको पैसों की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस पौधे को पूरब या ईशान कोण में ही लगाना चाहिए। इस दिशा में लगा शमी का पौधा वास्तु दोष दूर करता है।
मनी प्लांट का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही अच्छा बताया गया है। मनी प्लांट को लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को गलती से भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे दक्षिण-पूर्व की दिशा में लगाना शुभ होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)