vastu tips: मनुष्य को अपने एक जीवन में कई तरह के समस्या समय और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव लगा ही रहता है कभी जीवन में खुशी का पल होता है तो कभी दुखी का ऐसे में वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से टोटके और उपाय बताए गए हैं, जो आपके जीवन की छोटी से छोटी और बड़ी सी बड़ी समस्या के उपाय के बारे में बताया गया है। आप अपने वास्तु आप अपने घर के छोटे-छोटे चीजों को बदलकर अपने जीवन और घर में आई मुसीबतों को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में आज हम आपको मूर्तियों के बारे में बताएंगे कि आपको कौन से मूर्ति से क्या फायदा होता है और किससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।
घोड़े की मूर्ति
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
वास्तुशास्त्र में घोड़े की मूर्ति को बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में भागते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा मूर्ति भी रखी जाती है घोड़े को तरक्की सफलता एवं मेहनत का प्रतीक माना गया है इसलिए घर में घोड़े की मूर्ति रखी जाती है।
मछली की आकृति वाली मूर्ति वास्तु शास्त्र में चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में मछली को बहुत शुभ माना गया हैय़ अगर आपके घर में कलह क्लेश हो रही है, पैसा ठहर नहीं रहा है, नुकसान ही हो रहा है तो आप अपने घर में मछली की आकृति रख सकते हैं। इससे आपके काम सिद्ध होंगे। इसके अलावा आप मूर्ति रखने के बजाय एक्वेरियम में मछली रखना चाहते हैं तो ऐसे भी रख सकते हैं।
हाथी वास्तु शास्त्र में और हिंदू धर्म में हाथी को बहुत शुभ माना गया है। हाथी को भगवान गणेश का रूप माना गया है और हाथी मां लक्ष्मी के साथ होता है और कहा जाता है कि जहां हाथी होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है वहां धन एवं ऐश्वर्य का प्रतीक माना गया है।
गाय के साथ बछड़े वाली मूर्ति
हिंदू धर्म में गाय को 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। हिंदू धर्म में गाय को मां कहकर पूजा जाता है। ऐसे में घर में गाय के मूर्ति या फिर गाय रखने को बहुत शुभ माना गया है। घर का माहौल सदैव पॉजिटिव रहता है और स्ट्रेस एवं छुटकारा मिलता है।
तोते की मूर्ति
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर के दोष, परिवार के बच्चों के तरक्की एवं कैरियर में लगते हैं। संतान के खुशी के लिए माता-पिता बहुत से उपाय करते हैं, लेकिन अगर आप अपने बच्चे का भला चाहते हैं तो कमरे में तोते की मूर्ति रखें। इससे उनका मन पढ़ाई में लगेगा और एकाग्रता बनेगी।
गणेश जी की मूर्ति हिंदू धर्म में गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। प्रथम पूजनीय गणेश भगवान को माना गया है। गणेश भगवान जीवन में आने वाले सभी समस्याओं का नाश करते हैं। घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से व्यक्ति कभी भी समस्या का सामना नहीं करता है और सभी काम निर्विघ्नं तरीके से होते हैं।