नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। यूपी में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। 31 जनवरी यानी बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। बुधवार दोपहर नोएडा के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। यह बूंदाबांदी भी कुछ इलाकों तक सीमित रही। दिल्ली से नॉएडा के कुछ कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर से बारिश का दौर जारी हो गया है। भयंकर सर्दी के बीच बारिश से तापमान में गिरावट आई है। घने कोहरे की वजह से हवाई यातायात तक प्रभावित होता हुआ दिख रहा है।
हवाओं में ठंडक आने लगी है। चुनिंदा जगहों पर बादल बरसने लगे हैं। मौसम का अजब रंग दिखा है। नॉएडा से सटे ग्रेटर नॉएडा की सड़के सुखी पड़ी हुई है। कहीं बारिश हुई तो कहीं सूखा पड़ा हुआ है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मनाली में पर्यटक ताजा बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। pic.twitter.com/RLwE9t4UDh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बूंदाबांदी और हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 31 जनवरी और एक फरवरी को भी यूपी के ज्यादातर इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ताज़ा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/F8fx6Q6fPg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
हिमचाल में शुरू हुई बर्फबारी
शिमला के कुफरी में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा मनाली में भी बर्फबारी जारी है। लोग इसका मजा लेते हुए दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार रात से रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। इसके साथ ही अभी और ज्यादा बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश की भी संभावना जताई गई है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: शिमला के कुफरी में पर्यटक ताजा बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। pic.twitter.com/GWfsyMHMOU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024