नई दिल्ली- 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लगातार एक के बाद एक जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच आजम खान पर हुई कार्यवाही के बाद उनके जेल जाने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने जाना चाहते हैं। लेकिन उसके पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगा दी उन्होंने क्या कुछ कहा है हम आपको बताते हैं।
केंद्र से भारतीय जनता पार्टी की एनडीए सरकार को हटाने के लिए बना इंडिया गठबंधन अब बिखरता हुआ नजर आ रहा है यह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से दिए गए। बयानों के बाद से यह टूटने की कगार पर पहुंचा इस बीच अखिलेश यादव ने अजय राय को लेकर बड़ा बयान दिया है।
अखिलेश यादव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जो कांग्रेस के नेता अब समाजवादी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान से मिलने की बात कह रहे हैं उन्हें कांग्रेस के नेताओं पर आजम खान को फसाने के गंभीर आरोप है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ही आजम खान को फसाने की कोशिश की अब जाकर वहां झूठी दिलासा देना चाहते हैं।
उन्होंने बयान देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है। कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आजम खान से मुलाकात करना चाहते हैं। लेकिन यह भी एक सवाल है। कि कांग्रेस के नेता उसे समय कहां थे जब आजम खान को फसाया जा रहा था जब उन पर आरोप लगाए जा रहे थे। तब कांग्रेस के नेता कहां थे। यही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी उन्हें फसाने में पूरी तरह से लगे हुए थे।
हम आपको बता दें कि कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के लोग जिन नेताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं जिनको प्रताड़ित किया जा रहा है। हम उनके लिए एक आवाज उठाएंगे इसलिए हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सपा नेता आज़म खान से मुलाकात करना चाहते हैं। और उन्हें भरोसा दिलाना चाहते हैं। कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से आजम खान के संघर्ष के साथ खड़ी है।
इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कोई हैसियत नहीं यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव को लड़ने के लिए कांग्रेस पूरी तरीके से तैयार हो रही है। और हर जिले में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश में रहेगी इसके साथ पूरी उत्तर प्रदेश पूरी तरीके से तैयार है हाथ के पक्ष में है। मतदान हाथ के पक्ष में होगा कांग्रेस के पक्ष में होगा।