नई दिल्ली: अगर आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी हैं तो फिर तैयारी ठीक से शुरू कर दी है, क्योंकि अब परीक्षा की घड़ी नजदीक आने वाली है। इस सत्र की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होना संभव मानी जा रही हैं, जिसकी तैयारी ऑफिशियली तौर पर भी चल रही हैं।
इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में करीब 55 लाख विद्यार्थी बैठेंगे, जो बहुत ही मन से तैयारी कर रहे हैं। छात्रों की संख्या पिछले साल से करीब 3 लाख कम है। अब माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद किसी भी दिन बोर्ड परीक्षा की तारीख की शीट जारी कर सकता है। बोर्ड परीक्षा को लेकर आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रैक्टिस बढ़ दी है।
जानिए कितने छात्रों ने किए आवेदन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों से रजिस्ट्रेशन के आवेदन करवाएं, जिसकी आखिरी तारीख 10 सितंबर 2023 थी। 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 55 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इसके लिए दसवीं में करीब 29 लाख 54 हजार 034 और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 25 लाख 49 हजार 827 छात्रोंने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसके बाद से सभी के मन में सवाल है कि बोर्ड परीक्षा कब से शुरू होगी। बोर्ड के अनुसार, क्लास 12 के प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
साल 2024 के लिए यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरण में आयोजित होनी है। पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी और दूसरी 2 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद फरवरी से ही लिखित परीक्षा का आयोजना होगा, जिसकी आधिकारिक रूप से तारीख साफ नहीं हुई है। बोर्ड की ओर से जल्द ही लिखित परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर किया जाना संभव माना जा रहा है।
इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में आई गिरावट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पिछले सत्र के अपेक्षा इस बार छात्रों की संख्या में काफी कमी है। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो करीब 3 लाख छात्र पहले से कम हैं। पिछले साल यूपी बोर्डमें 58,67,398 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार यह संख्या करीब 55 लाख है, जो किसी बड़ी गिरावट के तौर देका जा रहा है।