पाकिस्तान वायुसेना में उथल-पुथल, इतने अफसरों को कोर्ट मार्शल किया गया

Avatar photo

By

Vipin Kumar

PAK AIRFORCE: पाकिस्तान में जांच के बाद 13 अफसरों को कोर्ट मार्शल किया गया है। इसमें वो अधिकारी भी शामिल हैं, जिसने बालाकोट में हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भेजे थे। रक्षा मामलों के वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस खान ने पाकिस्तान वायुसेना में मौजूद भ्रष्टाचार की एक खबर लीक की है, जिसके बाद पीएएफ ने जांच का काम किया है।

रिटायर्ड एयर मार्शल जावेद सईद ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत के खिलाफ स्विफ्ट रिटॉर्ट चलाने का काम किया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट्स कश्मीर भेजने का काम किया है। वहां पर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदर वर्धमान से हवाई डॉग फाइट हुई थी।

इसके बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि उन्होंने भारत के दो जेट गिरा दिए। इसमें अभिनंदन ने अपने मिराज-2000 बाइसन से उनका एफ-16 फाइटर जेट मार गिराने का काम किया था। साथ ही लड़ाई में वो हिट हुए। पाकिस्तान में लैंड हुए, जिसके बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत पकड़ के चलते अभिनंदन को रिहा कर दिया था।

भारत ने बढ़ाई थी सुरक्षा

भारत और पाकिस्तान में तनाव के चलते सीमा पर मोदी सरकार की ओर से 9 मिसाइलें तैनात कर दी थीं। डर की वजह से इमरान खान ने अभिनंदन को रिहा कर दिया गया था। इस पूरे प्लान की जिम्मेदारी पाकिस्तानी एयर मार्शल जावेद सईद के पास थी। फिलहाल जिन 13 अधिकारियों का कोर्ट मार्शल हुआ।

उनमें बड़े नाम हैं- एयर मार्शल अहसान रफीक और एयर मार्शल तारिक जिया। कोर्ट मार्शल का सामना करने वाले सभी 13 अधिकारियों में सात वरिष्ठ ऑफिसर हैं। इन सभी अफसरों ने पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख जहीर बाबर सिद्धू के करप्शन का खुलासा किया गया था। अब शामिल सभी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कुछ रक्षा विशेषज्ञ के मुताबिक,ये सभी ईमानदार अफसर हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

सीनियर अफसर जूनियर को निपटाने में लगे

पाकिस्तान में कुछ ऐसे अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है जो वायुसेना प्रमुख के बाद आते हैं। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए अपने विरोधी जूनियर अफसरों को निपटाने में लगे हैं। इस खुलासे के बाद अब वायुसेना अध्यक्ष फंस गए हैं। उन पर हथियारों की खरीद में धांधली का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने मिलकर वायुसेना प्रमुख जहीर बाबार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया था

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App