viral video: जब इंसान की उम्र बढ़ती हैं, तब उसका शरीर की सरंचनाओ में भी अंतर देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही चेहरे के साथ भी होता है कि जब भी व्यक्ति का बुढ़ापा या जवानी उसके चेहरे पर साफ झलकती है। लेकिन क्या कभी आपने 3 साल की उम्र में 93 साल में चेहरा बदलते देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी अनोखी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।
दरअसल, बच्चे से बुढ़ापे में बदलती इस 33 सेकेंड वाले वीडियो में एक 3 साल की बच्ची है, जो 93 साल की उम्र में ढलती जा रही है। इस वीडियो को ट्विटर पर वाइस वांडर डेली थॉट्स नाम के पेज पर लगाया है। वहां देखा जा सकता हैं कि कैसे वो बच्ची का फेस हर साल में बदलाव करता है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग अपना बुढ़ापा याद कर डर रहे हैं। तो कुछ लोग अपनी दादी – नानी को मिस कर रहे हैं।
This is incredible: pic.twitter.com/ITLYuU5g7G
— Wise Wonderer | Daily Thoughts (@WiseWondererDT) April 6, 2023
इस वीडियो को अब तक 1 लाख व्यूज मिल चुके हैं, वहीं हजारों की संख्या में लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। साथ ही लोगों ने अलग – अलग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। जो इस 33 सेकंड की वीडियो में देखा गया वो किसी साधारण वीडियो में भी नहीं देखा जा सकता है। एक यूजर ने तो लिखा -जितनी उम्र बढ़ती है उतना तजुर्बा भी बढ़ने लगता है।
हालांकि इंटरनेट पर ऐसी कई अजीबो गरीब विडियोज वायरल होती रहती है। लेकिन लोग इसे बड़ी रुचि से देखना पसंद करते है। बहरहाल, इसमें कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गई है कि आजकल सब चीज आसान है। एक जवान इंसान बूढ़ा बन रहा है तो कोई बुढ़ापे से जवानी में आ रहा है।