नई दिल्ली: आज के समय में बहुत सी बीमारियां आम होती जा रही है जैसे कब्ज। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक दिक्कत है। कब्ज की परेशानी में आपका पेट एक बार में साफ नहीं हो पाता है जिसकी वजह से या तो आपको घंटों टॉयलेट में बैठना पड़ता है या बार बार जाना पढ़ता है। ऐसे में क्योंकि आपका पेट अच्छे से साफ नहीं हो पाता तो इसका खराब असर आपके स्वास्थ पर और मन पर पड़ता हैं। जिसकी वजह से आपका काम और परफॉर्मेंस सही से नहीं हो पाता है।
यहीं नहीं अगर आपको कब्ज की परेशानी काफी वक्त से हो रही हैं तो इसकी वजह से आपको बवासीर की समस्या भी हो सकती है। वैसे तो कब्ज जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए मार्केट में कई तरह के टेबलेट भी मिलते हैं। लेकिन इसके निरंतर उपयोग से आपको इससे होने वाली साइड इफेक्ट्स का भी खतरा बना रहता है। इस लेख के जरिए आज आपको हम बताएंगे कि कब्ज जैसी गंभीर बीमारी को किन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर खत्म कर सकते हैं। तो आइए आगे जानते हैं किस घरेलू उपाय को करने से कब्ज जैसी बीमारियां खत्म होंगी।
त्रिफला है कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज
कब्ज जैसे बीमारियों को आयुर्वेदिक इलाज के द्वारा दूर करने के लिए त्रिफला सबसे प्रभावशाली माना जाता है। ग्लाइकोसाइड नामक गुण त्रिफला के अंदर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिस वजह से यह रेचक माना जाता है। त्रिफला का सेवन आप चाय की तरह बना कर भी कर सकते हैं। या एक चौथाई चम्मच त्रिफला, आधा चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच इलायची का बीज को मिलाकर पीस ले। फिर इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
भुनी हुई सौंफ दूर करेगा कब्ज
अगर आप भी कब्ज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं तो आप सॉफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आप एक गिलास में गरम पानी ले ले उसके बाद भुनी और पीसी हुई सौंफ को उसमें मिला लें। फिर पानी को पी ले। सौंफ खाने से हमारे शरीर में गैस्टिक एंजाइम पैदा होता है जिसके कारण हमारी पाचन प्रक्रिया में काफी सुधार देखने को मिलता है। साथी हमारे पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाती है और शरीर से मल को त्यागने के लिए बढ़ावा देती है।
बेल का करे सेवन
कब्ज जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए बेल काफी असरदार साबित होता है। अगर आप भी कब्ज से जूझ रहे हैं तो रात में सोने से पहले बेल के फल का एक कप गुड्डा एक चम्मच गुड़ के साथ मिलाकर रोजाना सेवन करें। बेल के फल का आप शरबत बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने स्वाद के लिए इस जूस में आप इमली का पानी और गुड भी मिला सकते हैं।
मुलेठी का जड़
मुलेठी के अंदर एंटी एलिमेंट्री गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। पाचन प्रक्रिया को सुधारने के लिए इस जड़ी बूटी का सदियों से इस्तेमाल किया जाता आ रहा हैं। आप इसका सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच मुलेठी का पाउडर और एक चम्मच गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। रोजाना इस पानी का सेवन करने से आपका पुराना से पुराना कब्ज भी खत्म हो जाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)