नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। दो महीने बाद राजस्थान में चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टियों पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। वही इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के छोटे से बड़े कार्यकर्ता और नेता इसमें शामिल हो रहे हैं लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की 2 सितंबर से शुरू हुई यात्रा अपने अलग-अलग विधानसभाओं से होती हुई अब आगे की तरफ बढ़ती जा रही हैं। इस मौके पर 25 सितंबर को यह यात्रा पूरी हो जाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी एक परिवर्तन यात्रा अलवर जिले की एक विधानसभा में पहुंची। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही अभियान के होल्डिंग पर नेताओं के चेहरे पर स्याही पोत दी गई। जैसे ही इस मामले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मिली हड़कंप मच गया। तुरंत होल्डिंग हटाए गए। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आपत्ति जताई है।
हालांकि भाजपा नेता अभी परिवर्तन यात्रा में जुटे हुए हैं शहर में दो जगह होल्डिंग पर काली स्याही पोती गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी मिली तुरंत रिकॉर्डिंग को हटा लिया गया लेकिन चर्चा तेज हो गई है।
अलवर जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत करने के लिए स्थानीय नेताओं ने एक साथ पैसे इकट्ठे कर होल्डिंग बैनर लगवाए थे। कुछ ही देर बाद यहां पर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंचने वाली थी। लेकिन कुछ जगह पर लगी होल्डिंग में काली स्याही पोत दी गई। जिसके बाद चर्चा तेज हो गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह पूरी घटना अलवर जिले में हुई है यहां पर दो जगह पर इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें अलग-अलग जगह पर गली स्याही पोती गई अब भारतीय जनता पार्टी के सारे नेता तो परिवर्तन संकल्प यात्रा में बिजी है। अब इसको लेकर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है अब देखने वाली बात होगी कि क्या कुछ इसमें निकलकर सामने आता है। और किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी कदम उठाती है या आने वाला समय बताएगा फिलहाल नजर खबरों पर बनी हुई है।
चुनावी साल में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को गर्ने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करती हुई नजर आ रही है।