नई दिल्लीः राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद छात्रों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। यह रिजल्ट कॉमर्स और साइंस विद्यार्थियों का जारी किया गया है। 12 वीं साइंस में 97.39 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई, जबकि 94.72 छात्र सफल हुए। इस हिसाब से इस बार लड़कियां आगे रही हैं।
इसके साथ ही कॉमर्स स्ट्रीम लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग 95.85 फीसदी रहा। विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी। आराम से घर बैठकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां चेक करे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान ना हों। आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर आराम से चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 09 मार्च से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं।
जानिए रिजल्ट कैसे करें चेक
राजस्थान बोर्ड 12वीीं कारिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर क्लिक करने की जरूरत होगी। इसके बाद होम पेज पर ‘Rajasthan Board 10th Result 2023’ या ‘Rajasthan Board 12th Result 2023’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें। ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। आज बोर्ड ने सबका इंतजार खत्म करते हुए खुश खबरी दी है। खास बात यह है कि इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। लड़कियों की प्रतिशत लड़की से काफी ज्यादा रही है। रिजल्ट के बाद छात्रों के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है।