नई दिल्ली- नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेसी विधायकों के घरों पर थाली बजाकर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जयपुर में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।
महिला कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाल डायरी भी लहराई है। यहां मौजूद महिला कार्यकर्ताओं का कहना था। कि प्रदर्शन के लिए सबसे पहले धारीवाल के आवास को चुना गया। इसके पीछे उनकी विवादित बयान बाजी है।
बता दें कि धारीवाल ने राजस्थान में रेप मामले पर कहा था। कि या मर्दों का प्रदेश है। इसी के चलते बीजेपी महिला मोर्चा ने सबसे पहले धारीवाल का सरकारी आवास चुना। यहां भी लाल डेहरी का मुद्दा उठाया गया।
प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं सड़क से लेकर स्कूल कॉलेज कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जंगल राज के खिलाफ प्रदेश स्तर पर नहीं सहेगा। राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है।
जितने महिला मोर्चा के विधायकों के घरों पर थाली प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली है। वही इस प्रदर्शन के बाद हम शक्ति केंद्र व मंडल स्तर पर चल संपर्क करके आमजन को 1 अगस्त को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में आने का आवाहन करेंगे।
महिला मोर्चा के प्रदर्शन के अगले दिन गुरुवार को प्रदेश की 200 विधानसभाओं में युवा मोटरसाइकिल रैली निकालेगा। इस रैली में विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। मोटरसाइकिल रैली को लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि हम मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को जागरूक करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के सपनों को दौड़ रही है प्रदेश में हर दिन पेपर लीक हो रहे और बेरोजगारी चरम पर है। इसे के खिलाफ चलाए गए अभियान में शामिल होंगे।