नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में और कांग्रेस भी अपने आप को जीत बता रही है। इस बीच कांग्रेस के मंत्री खचरियावास की अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिलाओं को गलत बोलते हुए नजर आ रहे हैं अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के मंत्री पर हमलावर है क्या कुछ है आइए हम खबर में आपको नीचे बताते हैं।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में राजस्थान में अपने आप को जीता हुआ बता रही है। इस बीच कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए मंत्री विधायक नेता आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के मंत्री नजर आ रहे हैं। अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक मंत्री आरोप लगा रहे है।
कांग्रेस के मंत्री एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां पर वह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे इस दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया उन्होंने कहा कि मैंने लोगों को देखा और उनसे पूछा कि वोट दे आए इस पर उन्होंने जवाब दिया की हां दे आए इस बीच गहलोत सरकार के मंत्री ने अभद्र टिप्पणी महिलाओं के खिलाफ की जिसको हम सार्वजनिक नहीं कर सकते है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही अब इसे लेकर लगातार सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी का रही है। कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी कांग्रेस कह रही है। कि कांग्रेस रिपीट होने जा रही अब क्या कुछ होने वाला है। इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।