नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगरिया तेज है। अब इसे लेकर सभी की नजर बस कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों पर टिकी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले लिस्ट जारी कर दी गई जिसमें 41 नाम को शामिल किया गया है वहीं अब कांग्रेस की तरफ से भी 100 नाम फाइनल कर दिया गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्या कुछ जानकारी मिल पाई है। नीचे खबर में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर में केंद्रीय चुनाव समिति की भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बैठक हो सकती है इसमें दूसरी लिस्ट फाइनल होने के संकेत जाहिर हो रहे हैं। इस बीच हम आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से भी 100 नाम फाइनल कर लिए गए हैं।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि चुनाव के दो महीने पहले ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन अब चुनाव के एक महीने रह गए हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई भी लिस्ट जारी नहीं की गई है।
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी केंद्रीय समिति की बैठक 12 या 13 अक्टूबर यानी कि आज या कल में होनी है। जिसमें तीसरी और दूसरी लिस्ट में मोहर लगा सकती है ऐसा अनुमान जातया जा रहा है। पहली लिस्ट भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी की गई जिसमें 41 नाम को शामिल किया गया।
कांग्रेस के सूत्रों की माने तो 100 से 115 नाम कांग्रेस पार्टी की बैठक में शामिल हो चुके हैं। जिनमें से कुछ नए चेहरे को भी मैदान में उतर जाएगा। अब इसे लेकर सबकी नज़रें ज्यादातर कांग्रेस पार्टी की तरफ टिकी हुई है। कि आखिरकार कब लिस्ट जारी होगी और किस तरीके से कांग्रेस पार्टी ने सर्वे करवरकर जिन नाम को शामिल किया है। उसमें किस तरीके से प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी।