Whatsapp चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली- 2023 के आखिरी में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर सभी पार्टियों पूरी तरीके से जीत का दावा कर रही है। राजस्थान में एक पुरानी रिवाज चल रही की एक बार भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनती है तो दूसरी बार कांग्रेस पार्टी की यहां पर सत्ता मे आती है। लेकिन इस बार एक बार फिर से कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए कांग्रेस के बड़े लीडर केंद्रीय नेता राजस्थान पहुंच रहे हैं।

यही नहीं भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालकर राजस्थान की 200 विधानसभा में इसे घुमाया जा रहा है। और अपने प्रत्याशियों और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है। इस मौके पर कल राजस्थान पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 1000 इंदिरा रसोई योजना का भी शुभारंभ किया है। उन्होंने शुभारंभ करते हुए राजस्थान की जनता को संबोधित किया और कहा कि राजस्थान की सरकार हर गरीब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पूरा राजस्थान एक बार फिर से कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए पूरा मन बना चुकी है।

आज राजस्थान आने का उद्देश्य था। कि अपनी बहन अपने भाइयों अपने माता अपने पिता से मुलाकात करने के लिए आज हम यहां पर आए हुए हैं।

इस कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सचिन पायलट प्रभारी सुखजिंद्र रंधावा विधायक प्रशांत भैरव रमेश मीणा समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे है।

प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आज राजस्थान आकर बहुत अच्छा लग रहा है यहां पर मुझे मेरे भाइयों मेरे बहनों का प्यार मिल रहा है। और जो स्वागत आप लोगों ने हमारा किया है इससे हम बहुत खुश हैं। प्रियंका गांधी ने राजस्थानी भाषा में कहा कि सभी को राम-राम इस दौरान प्रियंका गांधी ने जोधपुरिया देव कल्याण जी और भारत के जयकारे लगवाएं इस दौरान उन्होंने गणेश मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि मुझे ताजूब होता है। कि मैं कई मंदिर से वापस आता हूं।

तो उसी रास्ते पर शेर बाघ और कई जानवर आते हैं। जो कि बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन वहां से लोग मंदिर के प्रति आस्था के चलते अपने घर से मी होकर चले जाते। ऐसी ही श्रद्धा हमारे नेताओं के दिलों में भी होनी चाहिए।

यह खबरें भी पढ़ें