नई दिल्ली- राजस्थान में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। सभी ने अपना अपना कयास लगाना शुरू कर दिया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यही नहीं कुछ ऐसे आंकड़ों को सामने पेश किया गया है जिसको देखकर और सुनकर समझकर आप भी हैरान हो जाएंगे। क्या कांग्रेस नेता सचिन पायलट की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। नीचे खबर में जानिए
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने हुआ है। अब एक सर्वे में पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के नेता माने जाने वाले सचिन पायलट के लिए खतरें की घंटी बन सकती है।
राजस्थान की जनता ने कहा कि इस बार जो सबसे अच्छा नेता होगा उसे ही चुनकर राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाएंगे एक सर्वे कराया गया। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की मुश्किलें बढ़ रही क्योंकि सर्वे में जनता का प्रदेश का सबसे पॉपुलर नेता का चुनाव करने के लिए कहा गया है। सर्वे का रिजल्ट सामने आने के बाद हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। जिसमें सचिन पायलट दो नंबरों पर कहीं नजर नहीं आते दिखाई दे रहे हैं।
एक लेटेस्ट सर्वे में 38 परसेंट अशोक गहलोत और 26 परसेंट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और 25% लोगों के फेवरेट सचिन पायलट बन पाए इसलिए बताया जा रहा है।
कि एक बार खतरे की घंटी फिर सचिन पायलट के लिए बन सकती है।
राजस्थान में सर्वे के अनुसार सत्ता परिवर्तन होता नहीं दिखाई दे रहा है। यहां पर एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट होती दिखाई दे रही है। 200 विधानसभा सीटों में 97 में से 105 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 97 और बीएसपी को 4 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया।