Sarkari Job: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। रेलवे में हमेशा भर्ती निकलती ही रहती हैं। यदि आप भी रेलवे में नौकरी करने का सपना बहुत लंबे समय से देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (ईस्टर्न रेलवे) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम डेट 26 अक्टूबर 2023 तय की गई है। इस भर्ती के तहत टोटल 3115 पद भरे जायेंगे। ये भर्ती अलग-अलग डिवीजन के अनुसार निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं/ आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर हैं। इसके लिए आपको केवल ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा।
भर्ती डिटेल्स
हावड़ा डिवीजन: 659 पद
लिलुआ डिवीजन: 612 पद
सियालदह डिवीजन: 440 पद
कांचरापाड़ा कार्यशाला: 187 पद
मालदा डिवीजन: 138 पद
आसनसोल डिवीजन: 412 पद
जमालपुर वर्कशॉप: 667 पद
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम ऐज 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र वाले लोग इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा नियमों के अनुसार उपलब्ध करवाई जाएगी।
क्या है योग्यता
इस भर्ती के लिए यदि आप आवेदन करने चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास पदानुसार 10वीं/ 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई/ संबंधित ट्रेड में NCVT सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
कैसे होगा चयन
इन पद पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। जो उम्मीदवार फाइनल मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना लेते हैं, उनको अप्रेंटिसशिप के रिक्त पद पर नियुक्त किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।