नई दिल्लीः दो महीने अब देशभर में लोकसभा चुनाव होना है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हैं। बीजेपी केंद्र की सत्ता में बने रहने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही है तो विपक्षी राजनीतिक पार्टी भी काट के लिए तमाम कदम उठा रही हैं।
देशभर में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस भी जमकर मेहनत कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। राहुल गांधी की भाषण के दौरान कभी-कभी जुबान फिसल जाती है, जिससे विपक्ष के लिए वे मजाक के पात्र बन जाते हैं। इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान फिसलती दिख रही है।
राहुल गांधी की फिसली जुबान वीडियो वायरल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोगों की आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस वीडियो में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सुबह उठते हो, चाय गरम करने के लिए स्टोव में कोयला डालते हो, उसको जलाते हो।
https://twitter.com/i/status/1750153400191439030
बीजेपी के नेता इस बयान पर चुटकी लेकर राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। आप देख सकते हैं कि यह वीडियो 13 सेकेंड का है। इसमें राहुल गांधी चाय गरम करने के लिए स्टोव में कोयला डालने की बात कहते दिख रहे हैं। वैसे कांग्रेस ने अभी इस वीडियो पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं गया है।
असम के सीएम ने कही बड़ी बात
राहुल गांधी के चाय वाले बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बड़ा निशाना साधा है। सरमा ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इस समय असम में हैं। इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए हिमंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, स्टोव पर कोयला? आपके आलू से सोना बनाने वाली बात से हम उभर ही रहे नुराधा थे कि आपने स्टोव में कोयला डालकर हमें असमंजस में डाल दिया।
आलू से सोना बनाने की बात भी बोले थे राहुल
कुछ साल पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आलू से सोना बनाने की बात कही थी, जिसके बाद बीजेपी ने उनपर जमकर निशाना साधा था। इससे पहले भी राहुल गांधी की कई बार जुबान फिसली है।