नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव काफी करीब है। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां बीजेपी समाजवादी पार्टी और बसपा जैसी सियासी पार्टियों पूरे एक्टिव मोड में नजर आ रही है। माना जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कुछ नया कर सकती है।
दरअसल कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कोई सियासी गांव चल सकती है इन कयासों को अब प्रियंका के पति रॉबर्ट वार्डरोब ने भी हवा दे दी बता दे कि रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका को संसद में होना चाहिए क्योंकि उनके अंदर एक सांसद की सारी योग्यताएं है।
प्रियंका गांधी के पति और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी की काफी तारीफ की रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को लोकसभा में होना चाहिए लोकसभा में जाने के लिए उनके पास सारी योग्यताएं हैं।
रॉबर्ट ने आगे कहा प्रियंका लोकसभा में काफी अच्छा करेंगे वह संसद में जाने की हकदार है। मुझे आशा है कि कांग्रेस पार्टी इस बारे में सोचेगी और प्रियंका के लिए भविष्य की नई योजनाएं बनाएगी।
आपको बता दे की सियासी हलकों में ऐसी चर्चाएं है। कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर सकती है।
अभी प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव की भूमिका निभा रही हिमाचल और कर्नाटक में भी प्रियंका ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई थी। जिसका पार्टी का काफी सियासी लाभ मिला था मगर प्रियंका की रणनीति को यूपी में करारी हार भी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है। कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। और उन्हें लोकसभा भेज सकती है।