फिल्मी अंदाज में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अस्पताल में घूस दी गाड़ी, वीडियो देख उड़ जाएगी नींद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः अब पुलिस भी फिल्मी अंदाज में आरोपितों से निपटने के लिए कदम उठा रही है, जिसके कई वाकये सामने भी आए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने कमाल करते हुए एक आरोपी को पकड़ने के लिए हॉस्पिटल में गाड़ी लेकर घुस गई। इतना ही नहीं व्यस्त वार्ड में गाड़ी से सैर सपाटा किया, जहां पुलिस कर्मी मरीजों के स्ट्रेचर को हटाकर रास्ता बनाते दिखे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप देख सकते हैं। पुलिस का यह तरीका अस्पताल के नियमों को भी तोड़ता दिखा। आरोपितों को सबक सिखाने के लिए पुलिस किसी हद तक भी जा सकती है। पुलिस की यह कार्रवाई दिखाती है आरोपियों पर पुलिस बिल्कुल भी नरमी दिखाने के लिए तैयार नहीं है। यह वीडियो उत्तराखंड के एक अस्पताल का बताया जा रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जानिए क्या मामला?

उत्तराखंड के ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के एक बार्ड में राज्य पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने क लिए गाड़ी से घुस गई। अस्पताल में मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बना लिया। उसी समय से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पलिस मरीजों के स्ट्रेचर को हटाकर गाड़ी के लिए रास्ता बनाती दिख रही है। पुलिस के इस एक्शन से लगता है कि पुलिस आरोपियों से निपटने के लिए सख्ती बरतेगी, भले ही उसे असामान्य जगह पर जाना हो।

दरअसल, पुलिस एम्स ऋषिकेश में एक महिला डॉक्टर को यौन उत्पीड़न करने के आरोपी एक पुरुष नर्स को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। वह स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों की कतारों के बीच से निकलते हुए, अपने वाहन को सीधे अस्पताल के वार्ड में ड्राइव करती दिखी।

अस्पताल के कर्मचारी आरोपी की गिरफ्तार मांग कर रहे

महिला डॉक्टर के साथ पुरुष नर्स पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस आरोपी नर्स को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। हालांकि, अभी इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारी डीन कार्यालय के सामने आरोपी की हरकतों का विरोध करने का काम कर रहे थे। उसी के लिए पुलिस से भी संपर्क किया था। आगे की जांच से मामले के बारे में और ज्यादा जानकारी अभी किसी के पास नहीं है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow