Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में बने रेखाओं, निशानों, आकृति, चिन्ह और तिल आदि के बारे में बताया गया है। इन सभी रेखाओं के आधार पर आपके भविष्य का वर्णन किया जाता है। हाथ की रेखाएं पर्वत निशान आदि व्यक्ति के स्वभाव चरित्र एवं व्यक्तित्व के बारे में बतलाती है। भविष्य में होने वाली घटनाएं शुभ और अशुभ आर्थिक स्थिति जीवनसाथी के संबंध के बारे में संकेत देती है।
हस्तरेखा शास्त्र में जिन निशानों को शुभ माना गया है, उसमें है, M का निशान जिन जातक के हाथ में M का निशान होता है। वे धन दौलत और आर्थिक स्थिति के मामले में बहुत लकी और धनी होते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ में M का निशान का क्या अर्थ है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
हाथ में बने M का क्या अर्थ है
हाथ में M का निशान होने का अर्थ है व्यक्ति पैदाइशी लीडर होता है। उसमें आगे आकर जिम्मेदारी लेने के गुण होते हैं जो कि उन्हें जीवन में बहुत आगे तक ले जाते हैं, वे किसी भी जिम्मेदारी को बिना झिझक के निभा सकते हैं।
हाथ में M होने का अर्थ है सभी ग्रहों का अच्छा होना, जातक को राजनीति के क्षेत्र में ऊंचे पद पर पहुंचने की संभावना बनी होती है। जिन लोगों के हाथ में M बनता है वह काफी विचारशील एवं अच्छे कल्पनाशील व्यक्ति होते हैं। यह जातक ज्यादातर लेखक विचारक कलाकार वक्ता या साहित्यकार बनते हैं।
हाथ में M का निशान जब किसी व्यक्ति के हाथ में बनता है तो उसे कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। वह 40 की उम्र के बाद अपने जीवन में खूब तरक्की करता है।
हथेली में M का निशान होना व्यक्ति को लाइफ पार्टनर के मामले में लक्की बनाता है। ऐसे लोगों के जीवन साथी उन्हें बहुत प्यार करते हैं और आपस में खूब बनती है। हथेली में M बनने का दूसरा अर्थ है चुनौतियों से नहीं डरता है बल्कि सामने डटकर सामना करता है। इन जातकों का जीवन संघर्ष भी करना पड़े तो भी आसानी से संघर्ष को पार करके सफल होते हैं, इनके जीवन में कभी भी ज्यादा दुख तकलीफ नहीं होती है।