नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में राजनीति का दौर तेज से चल रहा है। हर पार्टी अपने आप को जीता हुआ बता रही है। इस दौरान कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें दो नाम को शामिल किए गए है। हम आपको बताते हैं कौन-कौन से नाम है और कहां-कहां से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाएं नीचे खबर में विस्तार से जानिए।
मध्य प्रदेश में अभी 2 दिन से लगातार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में मतभेद दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से और समाजवादी पार्टी की तरफ से आरोप और प्रत्यारोप का दौड़ शुरू हो गया है। यानी कि इंडिया गठबंधन बने अभी 2 महीने नहीं हुई कि गठबंधन में तोड़ शुरू हो गई। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अगर मध्य प्रदेश में सीटों के साथ समझौता नहीं करेगी तो आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यूपी में भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीसरी सूची देर रात जारी कर दी गई। इस सूची में राज्य की दो सीटों को शामिल किया गया। जिसमें दो प्रत्याशियों को समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया। और उन्हें पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के निर्देश दिए गए।
अभी तक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से 22 प्रत्याशियों को मैदान में उतर जा चुका है। जिसमें से दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एक के बाद एक बयान देते हुए भी नजर आ रहे है।
समाजवादी पार्टी के सरकारी ट्विटर हैंडल से दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। उसमें लिखा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमति के बाद मध्य प्रदेश में होने वाले सामान्य निर्वाचन चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तीसरी सूची जारी की जाती है।
समाजवादी पार्टी ने अभी तक कल 22 लोगों के नाम को ऐलान किया है ।जिसमें से 19 सीटों पर समान वर्ग के प्रत्याशियों को मैदान में समाजवादी पार्टी की तरफ से उतर गया है वही 22 में से 6 ऐसी सीटें हैं। जहां पर समाजवादी पार्टी ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतर गया उनमें से सीधी विधानसभा से राजेंद्र कुमार पटेल को मैदान में उतर गया है। वही छतरपुर विधानसभा सीट से पुष्पेंद्र कुमार अहिरवार को मैदान में समाजवादी पार्टी ने उतारा है।