नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जिसको लेकर सियासत तेज हो गई.और हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या 2018 वाली रणनीति यहां पर दोहराई जाएगी या फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी जनता से जीत कर सरकार बनाएगी इस पर लगातार सवाल बने हुए हैं। क्योंकि 2018 में कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनी थी उसके बाद कुछ नेता और मंत्रियों की वजह से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुए थे।
इस दौरान चुनावी विषाद काफी तेज हो गई और भारतीय जनता पार्टी लगातार राजस्थान में अपनी जमीन तलाश रही वहीं इस मौके पर बयान बयान का दौर जारी है। प्रियंका गांधी वाड्रा आपने एक दिवसी दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर सवाल उठाए थे उन्होंने कहा कि जब से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कमान संभाली तब से लेकर लगातार विकास का स्तर नीचे गिरता जा रहा है।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से मंडल दौरे को लेकर लेकर हमला बोला है उन्होंने और कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस को झूठा वादा करने वाली पार्टी बता दिया है।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग की तरफ से मतदान कर जाने की तारीखों का ऐलान कर दिया गया अब इसके बाद सियासत तेज हो गई इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल पूछा कि जिस तरीके से आपकी पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह PFI की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं क्या यह सही है।
यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि फि टेरर आतंकवादी गतिविधियों में मिली होती है क्या इससे भी कांग्रेस पार्टी विरोध में शामिल करती कांग्रेस पार्टी को तो चाहिए कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी विकास के रास्ते पर चल रही है उसे पर कम से कदम मिलाकर साथ दे।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ झूठे वादे करती मुंह में राम बगल में छुरी वाला काम कांग्रेस वाली पार्टी करती जितने भी वादे किए सब झूठ निकले 10 दिन में कर्ज माफ का वादा किया गया था बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया गया था। समर्थन मूल्य पर बोनस देने का झूठा वादा किया गया था इतने दिन बीत जाने के बाद जब राजस्थान में इन बातों को पूरा नहीं कर सके तो मध्य प्रदेश में किस मुंह से आ रहे हैं। कि हमें मत वोट दे दो सबसे बड़ी चीज यह है। कि राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। और मध्य प्रदेश में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने जा रहा है।