नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव {MP Election 2023} की सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जहां पर चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। पार्टी के पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है बताया जा रहा है कि टिकट वितरण को लेकर नाराज थे। और आगे क्या कुछ है। विस्तार में खबर नीचे बताते हैं।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। शेष 20 दिन रहते हैं लेकिन उसके पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बड़ा झटका आईपीएस और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह का जो अब देखने को मिल रहा है।
वही आपको बता दे की पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के बेटे बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 2003 के विधानसभा चुनाव और 2018 के विधानसभा चुनाव तक चार बार विधानसभा का चुनाव मुरैना विधानसभा सीट से जीत चुके है।
पूर्व आईपीएस और मंत्री रुस्तम सिंह विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे इस दौरान उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया बताया जा रहा है। 2 दिन पहले ही पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए और मुरैना विधानसभा से चुनावी ताल ठोक रहे इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से उन्हें मुरैना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
उनका इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है अब इसको लेकर राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक अलग से सियासत शुरू हो गई।
आप देखने वाली बात यह होगी कि मध्य प्रदेश की तरफ से क्या चीज निकल कर सामने आती क्योंकि पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भारतीय जनता पार्टी के करीबी और वरिष्ठ नेताओं में माने जाते थे। अब क्या कुछ निकाल कर सामने आएगा यह आने वाला समय बताएगा।