नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में चुनावी संग्राम छुड़ा हुआ है। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन और हंगामा चल रहा है। इस हंगामा की वजह क्या है लिए हम आपको विस्तार से नीचे खबर में बताते है।
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है इसको लेकर सियासत तेज हो गई हर कोई यह जानना चाहता है। कि कांग्रेस की तरफ से किन उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश में मैदान में उतर जाता है और भारतीय जनता पार्टी से किस तरीके का सामना होता है। इसको लेकर आज शुजालपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी शराब कारोबारी रामवीर सिंह का विरोध जताने के लिए 100 से ज्यादा गाड़ियां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर पहुंच गई और हंगामा शुरू हो गया।
मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर ही जमकर हंगामा काटा यह विरोध इसलिए हो रहा था। क्योंकि शुजालपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करने के लिए विधानसभा से सबसे ज्यादा गाड़ियां बंगले के बाहर पहुंच गए। और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से 230 विधानसभा में से 229 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। लिस्ट में कांग्रेस की तरफ से 144 उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश में मैदान में उतर गया था। उसके बाद बच्ची सीटों के लिए कांग्रेस की तरफ से दूसरी लिस्ट में मैदान में उतार दिया गया।
एक ऐसी विधानसभा जहां पर कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशी को ऐलान करना बाकी 229 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कांग्रेस की तरफ से किया जा चुका है।
लेकिन जैसे ही दूसरी कांग्रेस की लिस्ट जारी हुई वैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ ही बिगुल फूंक दिया विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को शुजालपुर विधानसभा से टिकट दिया जाए इसकी मांग आड़े हुए हैं। सैकड़ो गाड़ियों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन 2 घंटे से लगातार चल रहा है।