नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है। क्योंकि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान होना है और आज 20 अक्टूबर हो चुकी है। यानी कि सिर्फ और सिर्फ 28 दिन का समय रह गया। और सभी राजनीतिक पार्टियों पूरी ताकत से मध्य प्रदेश में चुनाव मैदान में नजर आ रही है।
इस मौके पर हम आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से 88 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह सरकार पर जमकर निशाना सा था। उन्होंने कहा कि अत्याचार गुंडाराज मध्य प्रदेश में अब खत्म हो जाएगा। यही नहीं उन्होंने बहुत कुछ आगे कहा हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से कुशासन का राज चल रहा है। इसे खत्म करने के लिए आप समय आ गया। अब इसके अंत का समय आ गया है। मध्य प्रदेश के भविष्य और मध्य प्रदेश के उज्जवल ज्वाला छवि के लिए मध्य प्रदेश को चमकाने के लिए अब कांग्रेस इस बार पूरी ताकत से भारी बहुमत से मध्य प्रदेश में जितने जा रही है।
उन्होंने और आगे कहा कि पार्टी सिर्फ उन विधायकों को मैदान में नहीं उतर रही जो कि सिर्फ जीतेंगे नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य के तौर पर वह यहां पर उभरते हुए भी नजर आएंगे इसलिए उन्हें मैदान में उतर गया। क्योंकि कांग्रेस पार्टी उन्हें को मैदान में उतर रही जिनको मध्य प्रदेश का भविष्य मान रही है।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा में से 229 विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया एक सीट पर कांग्रेस की तरफ से मंथन जारी अब इसे लेकर मध्य प्रदेश की सियासत काफी तेज नजर आ रही है।