Monsoon Forecast: गूंजेगी बादलों के गरजने की आवाज, अगले 4 दिन बारिश की भविष्वाणी, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ दिल्ली में मौसम एकदम अच्छा बना हुआ है, तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 24 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस दौरान कभी तेज धूप, कभी बादल और कभी बूंदाबांदी दिल्ली में फरवरी महीने के अंत तक होती रहेगी।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

देश के कुछ राज्यों में इस समय बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। झारखण्ड और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 27 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 25 फरवरी तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में 26 फरवरी को बारिश की आशंका जताई जा रही है। 27 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि 28 फरवरी के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी की भी संभावना है। इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, ओडिशा में भी हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 9 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। गुरुवार को, दिल्ली की वायु गुणवत्ता “खराब” से सुधरकर “मध्यम” हो गई और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App