Monsoon Forecast: IMD की ताजा भविष्वाणी, अगले 3 दिन आंधी, बिजली गिरने के साथ जोरदार बारिश की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Forecast) लगातार बदलता हुआ दिख रहा है। ऐसे में कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रखा है, तो वहीं कुछ राज्यों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश, आंधी, तूफान को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने गर्मी के मौसम (Monsoon Weather Update) को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दी है।

मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा, अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से अगले 2-3 दिनों की अवधि में मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में लू को लेकर जारी चेतवानी

मौसम एजेंसी ने अगले पांच दिनों के लिए लू, गर्म रात और आर्द्र मौसम की चेतावनी भी जारी की है। 2 अप्रैल से 4 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है। एजेंसी के मुताबिक, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अगले 3-4 दिनों के दौरान कफ गर्म मौसम रहने वाला है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के आसपास इलाके में लू चलाने की जानकारी जारी की है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App