Monsoon Forecast: होली के दिन बरसेंगे घनघोर मेघ और चलेगी आंधी, इन राज्यों में तेज बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) समेत देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के अलग – अलग राज्यों में कहीं धूप तो कहीं बारिश और बर्फबारी (Weather Today) देखने को मिल रही है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली- NCR में मार्च के महीने में काफी तेज धूप देखने को मिल रही है। मार्च महीने की शुरुआत हल्की सर्दी के साथ हुई थी, लेकिन अब दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों का गर्मी से जीना बेहाल होता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में होली पर बरसेंगे मेघ

देश के कुछ राज्यों में आज यानी 23 मार्च को बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में आसमान एकदम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में 26 मार्च तक ऐसा ही मौसम बना हुआ रहेगा। इसके साथ ही, सिक्किम , उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बारिश दर्ज की जा सकती है।

होली पर दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 23 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 28 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

26 मार्च तक इन राज्यों में बारिश की भविष्वाणी

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 26 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 23, 25 और 26 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है।

23, 25 और 26 को असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि सिक्किम में आज, 23 मार्च को भी इसी तरह की मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 24 मार्च तक बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा उत्तराखंड में 28 मार्च तक हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। 24 मार्च तक पंजाब में और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App