पलट गया पाकिस्तानी वायु सेना का खेल! खुलासे के बाद 13 अफसरों पर कोर्ट मार्शल, क्या छुपा रहे हैं?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) में भ्रष्टाचार का घोटाला फूट चुका है। रक्षा पत्रकार वाज़हत एस. खान ने भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद बवाल मच गया। जांच के बाद सेना ने बड़ा कदम उठाते हुए 13 अफसरों को कोर्ट मार्शल किया है। इनमें वो अफसर भी शामिल है, जिसने बालाकोट हमले के बाद भारत की तरफ पाकिस्तानी फाइटर जेट भेजे थे।

बालाकोट हमले का मास्टरमाइंड भी घेरे में

बालाकोट हमले के बाद भारत के खिलाफ ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट चलाने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल जावेद सईद पर ही अब तलवार लटक रही है। इसी ऑपरेशन के तहत कश्मीर में पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट भेजे गए थे, जहां भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ हवाई मुठभेड़ हुई थी।

झूठ का पर्दाफाश, भारत ने दिखाई थी ताकत

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। जबकि अभिनंदन ने अपने मिराज-2000 बाइसन से उस F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था।

युद्ध में घायल होने के बाद वह पाकिस्तान में जाकर उतरे थे। इसके बाद डर के मारे तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने की कोशिश की थी।

खौफ में आया पाकिस्तान

उस समय भारत ने पाकिस्तान की तरफ 9 मिसाइलें तैनात कर दी थीं। डर के मारे इमरान खान को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा। पूरी योजना की जिम्मेदारी पाकिस्तानी एयर मार्शल जावेद सईद की ही थी। फिलहाल, कोर्ट मार्शल किए गए 13 अफसरों में बड़े नाम हैं – एयर मार्शल अहसान रफीक और एयर मार्शल तारिक जिया।

क्या है असली कहानी? भ्रष्टाचार या साजिश?

ऐसी भी खबरें हैं कि कोर्ट मार्शल का सामना कर रहे सभी 13 अफसरों में से सात वरिष्ठ हैं। इन सभी अफसरों ने पाकिस्तानी वायु सेना प्रमुख जहीर बबर सिद्दू के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, कुछ रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ये सभी ईमानदार अधिकारी हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

वायुसेना प्रमुख के करीबियों पर भी शिकंजा

कुछ ऐसे अफसर भी पकड़े गए हैं, जो सीधे वायुसेना प्रमुख के बाद आते हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख अपने प्रतिद्वंद्वी जूनियर अफसरों को हटाकर अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए जाल बिछा रहे हैं। इस खुलासे के बाद अब वायुसेना प्रमुख मुश्किल में हैं। उन पर हथियारों की खरीद में धांधली का आरोप है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App